Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 15

Pages

Breaking News
latest

डीपीओ श्री आलोक श्रीवास्तव मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान पर

*डीपीओ श्री आलोक श्रीवास्तव मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान पर*   राजगढ। लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल की ओर से भारत वर्ष में प्रथम...

*डीपीओ श्री आलोक श्रीवास्तव मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान पर*
 
राजगढ। लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल की ओर से भारत वर्ष में प्रथम इवेल्यूशन सिस्टम प्रणाली लागू कर प्रदेश में पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारीगणों के कार्य को ऑनलाईन किया गया है और प्रत्येक माह अभियोजन अधिकारियों के कार्य का मूल्यांकन कर उन्हें ग्रेडिंग प्रदान की जा रही है। अभियोजन संचालनालय भोपाल की ओर से प्रति महिने अभियोजन अधिकारियों द्वारा दिन प्रतिदिन के न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्रवाईयों के आधार पर अंक प्रदान किये जाते है, इसी प्रकार प्रत्येक जिले को भी इस प्रणाली में जोड़कर प्रदेश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले अभियोजन अधिकारीगणों को सम्मानित किया जा रहा है। 

        भारतवर्ष में प्रत्येक राज्य के अभियोजन संचालनालय के अंतर्गत यह व्यवस्था लागू करने वाले राज्य मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ में आरंभ हो चुकी है। मध्यप्रदेश यह व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इस प्रदेश में यह व्यवस्था वर्ष 2019 से प्रभावशील है किंतु विगत 2 वर्षों में कोविड-19 संक्रमण के कारण इस व्यवस्था को स्थगित किया गया था, जिसे वर्तमान में दिनांक 01.01.22 से पुनः आरंभ किया गया है। 

म0 प्र0 अभियोजन की ई-डायरी के ईवेल्यूशन सिस्टम में माह जनवरी एवं फरवरी 2022 की ग्रेडिंग में राजगढ जिले के डीपीओ (जिला लोक अभियोजन अधिकारी) श्री आलोक श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान दिया गया है। डीपीओ श्री श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी जिला अभियोजन अधिकारियों के वर्ग में माह जनवरी में कुल 5871 एवं माह फरवरी में कुल 7352 अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मूल्यांकन सिस्टम में प्रथम स्थान डीपीओ रीवा, द्वितीय स्थान डीपीओ राजगढ एवं तृतीय स्थान डीपीओ छतरपुर ने अर्जित किया है। श्री श्रीवास्तव ने यह उपलब्धि अपने न्यायालयीन, प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य के मूल्यांकन के आधार पर दी गई है। डीपीओ की इस उपलब्धि पर जिले में पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं